• April 18, 2026 9:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बख्तियारपुर से चोरी हुई कार मिली स्कूल से…

ByReporter Pranay Raj

Jan 4, 2022

रोहित – 7903735887 

नालंदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जा विगहा प्राथमिक विद्यालय के कैम्पस से चोरी की कार को बरामद करते हुए माधोपुर गॉव निवासी कुंदन कुमार उर्फ कारू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 2 जनवरी को बख्तियारपुर अस्पताल से कार की चोरी की गई थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर कार बरामद करते हुए बदमाश को पकड़ा गया। कार के मालिक द्वारा ऑन कॉल ड्राइवर को बुलाया था और अस्पताल में इलाज कराने गया था। उसी दौरान अस्पताल कैम्पस से ड्राइवर नवीन सिंह कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया था।