• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जल-जीवन हरियाली से दूर होगा प्रदूषण-मंत्री

ByReporter Pranay Raj

Jan 4, 2022

सूरज – 7903735887 

नालंदा नेहरु युवा केन्द्र ने मंगलवार को केएसटी कॉलेज में ग्रीन विलेज-क्लीन विलेज व कैच द रन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सूबे के मंत्री श्रवण कुमार ने दीप जलाकर किया। उससे पहले लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में जल-जीवन-हरियाली योजना कारगर भूमिका निभा रही है।


मंत्री ने कहा कि करीब 25 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से पोखर, आइर व पईन की खुदाई की जा रही है। पानी को संरक्षित करने का उपाय हो रहा है। सोख्ता व रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण हो रहा है। सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ग्रीन विलेज-क्लीन विलेज का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम लोगों को भी सहयोग करना है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने गांव व देश को स्वच्छ रखें। प्राचार्य डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। इससे पहले मंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया। मौके पर धनंजय देव, डॉ. सुनील दत्त, शिवनारायण दास, पिंटू कुमार, कुणाल बनर्जी, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, अमर कुमार, नीतीश कुमार, राजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, सनी कुमार, संजीत यादव, दीपक पाठक आदि मौजूद थे।