• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुल्हाड़ी से काट युवक की हत्या, थाना गेट पर शव के साथ प्रदर्शन…

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2022

सौरभ  – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत डिहरा गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने अलाव सेंकने के दौरान कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या कर दी। मृतक चंदेश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर पासवान है। युवक की मौत इलाज के दौरान देर रात पटना में हुई। पटना से पोस्टमार्टम करा, रविवार को परिजन शव लेकर रहुई थाना पहुंच गए। शव लोड एंबुलेंस को गेट के समीप खड़ाकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के भाई के रिहाई की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था। कि मुआवजा के लिए जाम लगाया गया था। प्रशासनिक अधिकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। समझा बुझाकर जाम हटा दिया गया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार 6 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भूमि-विवाद में घटना का आरोप है। अलाव सेंकने के विवाद में भूमि विवाद की दुश्मनी निकाली गई।