• April 18, 2026 6:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरकारी-निजी स्कूल रहेंगे बंद, जानें कब तक है बंदी और कारण…

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2022

राज – 7903735887 

भीषण ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय तीन से आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र स्कूल नहीं जाएंगे। हालांकि, स्कूलों में सिर्फ शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। सभी शिक्षकों को स्कूल जाना है। डीईओ केशव प्रसाद ने बताया कि ठंड को देखते हुए फैसला लिया गया है। ठंड की स्थिति को देखते हुए आठ तारीख के बाद स्कूल खुलने या बंद रहने का फैसला बाद में लिया जाएगा।