• June 7, 2025 4:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दारोगा बनने के पहले 5 परीक्षार्थी गिरफ्तार, एक फरार

Dec 26, 2021

राज – 7903735887 

शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दारोगा भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई। विभिन्न केंद्रों से दारोगा बनने के पहले 5 परीक्षार्थी गिरफ्तार कर लिए। नकल के आरोप में इनकी गिरफ्तारी हुई। एक परीक्षार्थी फरार होने में सफल रहा।

कुल 15634 परीक्षार्थी थे। जिसमें जिसमें दोनों पालियों में 6392 अनुपस्थित रहें। सभी केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। केंद्र में इंट्री के पहले सभी की जांच की गई। वरीय दंडाधिकारी केंद्र पर भ्रमणशील दिखें।
एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि बड़ी पहाड़ी से एक नकलची फरार हो गया। जबकि, उसी केन्द्र सें चंदन कुमार को प्रश्न पत्र बाहर फेंकते पकड़ा गया।