• July 30, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं पर भी रहम नहीं…

ByReporter Pranay Raj

Dec 23, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत सकरौल गांव में बदमाशों ने परिवार को घर से खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 10 कट्‌ठा भूमि-विवाद के विवाद में लाठी-डंडे से बदमाश परिवार को पीट रहा था। महिलाओं और बच्चियों पर भी रहम नहीं किया गया। उन्हें भी पीटा। घटना में परिवार की चार महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां तैनात डॉक्टर द्वारा किशोरी को जख्मी होने का नाटक बताने पर परिवार आक्रोशित हो हंगामा करने लगा।
जख्मी लोगों में राजेश चौधरी, उनकी पत्नी निर्मला देवी, बेटी पूनम कुमारी, गोतनी सुमन देवी, देवर मनोज चौधरी, रेखा देवी शामिल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि भूमि-विवाद में घटना हुई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।