• July 30, 2026 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन के उजाले में सड़क पर मां-बेटी से एक लाख की लूट…

ByReporter Pranay Raj

Dec 22, 2021

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय अंतर्गत धोबिया टोला के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से घर लौट रही मां-बेटी से एक लाख रुपया लूट लिया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। दिन के उजाले में हुई घटना से ग्रामीण पुलिस पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़िता पिरोजा गांव निवासी युगेश्वर प्रसाद की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक शाखा से एक लाख रुपया निकाल बेटी के साथ लौट रही थी। इमली पेड़ के समीप हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश रुपया रखा थैला लूटकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।