• November 20, 2025 6:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीच सड़क पर युवक पर फायरिंग, पीटकर तोड़ा पैर…

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के भैंसासुर दूरभाष केंद्र के पास शनिवार की रात बदमाशों ने युवक को घर से बुला, गोली मार उसकी हत्या का प्रयास किया। बदमाशों का निशाना चूकने से युवक की जान बची। इसके बाद शरारती तत्वों ने रॉड से पीट उसका एक पैर तोड़ दिया।

परिजन सड़क गिरे जख्मी लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी के फर्द बयान पर पुलिस ने अमन उसके पिता कुश कुमार समेत तीन नामजद व दस अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया। पूर्व के विवाद में घटना का आरोप है। अगली सुबह पुलिस ने आरोपित कुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना हुई। एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।