• June 13, 2026 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बनौलिया में भिड़ंत के बाद चार गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत बनौलिया मोहल्ला में दो पक्षों में रोड़ेबाजी-फायरिंग हई। घटना की सूचना पाकर एसडीओ कुमार अनुराग, सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात भी दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक युवक को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। सुबह में इसी खुन्नस में मोटर चोरी का आरोप लगा भिड़ंत हुई। हालांकि, पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने फायरिंग से इंकार करते हुए बताया कि मौके से चार आरोपियों को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।