• September 22, 2026 1:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वार्ड सदस्य की मौत के बाद हंगामा, साजिश के तहत हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2021

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर छिलका के पास बुधवार को ट्रक के टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई थी। दूसरे सवार वार्ड सदस्य जख्मी हुए थे। जख्मी की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की रात हो गई। मृतक जगदीशपुर तियारी पंचायत के वार्ड सदस्य 48 वर्षीय रंजीत कुमार हैं। परिजन पंचायत चुनाव की रंजिश में साजिश के तहत हत्या का आरोप एक मुखिया प्रत्याशी पर लगा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मकनपुर गांव के समीप सड़क जामकर हंगामा किया। पुलिस ने जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन से ग्रामीणों को शांत कराया।

परिवार ने बताया कि रंजीत वार्ड सदस्य का चुनाव जीता था। एक पूर्व मुखिया चुनाव में हार का ठिकरा रंजीत पर फोड़ रहे थे। अंदेशा है कि इसी खुन्नस में सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। हत्या काे दुर्घटना साबित किया जा रहा है। रंजीत, ठेकेदार के साथ बाइक पर सवार हो घर लौट रहे थे। उस समय ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बाइक के आगे बढ़ने पर पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दो लोगों की जान गई।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि जांचोपरात स्पष्ट होगा कि मौत का कारण दुर्घटना या साजिश के तहत हत्या है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।