• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाचा-भतीजा को गोली मारने में 5 पर केस…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2021

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत सिंघौल गांव में बीती रात बदमाशों डब्लू कुमार और उनके भतीजे किशमिश कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया था। जख्मी किशमिश की पत्नी मनीषा कुमारी ने बुधवार को 5 लोगाें को आरोपित कर केस दर्ज कराया।

आरोपों में महिला ने बताया है कि तीन साल पहने उन्होंने किशमिश से प्रेम विवाह की। उनके परिजनों को प्रेम विवाह रास नहीं आया। परिवार उनके पति का दुश्मन बना था। इसी रंजिश में पति-चचेरे ससुर को गोली मारी गई। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।