• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनाव हराने का आरोप लगा फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2021

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। सूचना पाकर आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सुरेश पासवान का पुत्र राजकुमार पासवान, गुरचरण पासवान का पुत्र मणिकांत कुमार, राजेंद्र पासवान का पुत्र दिलीप पासवान और सुरेंद्र पासवान शामिल है। मौके से एक कारतूस और एक पिलेट बरामद हुआ।

राजकुमार पासवान की पत्नी मोनिका देवी ने दूसरे पक्ष को आरोपित कर केस आवेदन थाने में दिया है। आरोपों में महिला ने बताया कि सुबह में वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियार से लैस होकर आकर गाली-गलौज करने लगे। बदमाश कह रहे कि वह चुनाव नहीं लड़ती तो उनके प्रत्याशी की जीत हो जाती। गोली गलौज के विरोध पर बदमाश गोलीबारी करने लगे।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।