• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनावी रंजिश में फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 28, 2021

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। सूचना पाकर आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सुरेश पासवान का पुत्र राजकुमार पासवान उर्फ रिंघन, गुरचरण पासवान का पुत्र मणिकांत कुमार, राजेंद्र पासवान का पुत्र दिलीप पासवान और सुरेंद्र पासवान शामिल है। मौके से एक कारतूस और एक पिलेट बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार उर्फ रिंघन की पत्नी मोनिका देवी मुखिया पद का चुनाव हार गई। इसी खुन्नस में रिंघन दूसरे पक्ष पर वोट नहीं देने का आरोप लगा रहा था। जिसके बाद दोनों ओर से तनातनी के बाद गोलीबारी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की मानें तो 6 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। फायरिंग से ग्रामीण सहमे हैं।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।