• November 25, 2026 12:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर रोड़ेबाजी का आरोपी घेराबंदी कर धराया…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2021

राज – 7903735887 

तेलमर ओपी पुलिस ने मुसहरी गांव में छापेमारी कर पुलिस टीम पर हमला के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुखाड़ी मांझी, अर्जुन मांझी, चंदन कुमार और पिंटू कुमार शामिल है। सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

गुरुवार की शाम पुलिस टीम मुसहरी गांव में शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई करने गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। घटना में चौकीदार समेत चार कर्मी जख्मी हुए थे।

ओपी प्रभारी जयप्रकाश नारायण ने बताया कि 18 नामजद व 10 अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।