• November 25, 2026 11:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नातिन के सामने चली गई नानी की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के हेवली गांव के पास शनिवार को बाइक की टक्कर से नानी की मौत हो गई। जबकि, नातिन व बाइक सवार जख्मी हो गया। मृतका मानपुर थाना क्षेत्र के तियूरी गांव निवासी स्व. चंदेश्वर प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी रामपुरी देवी है। जख्मी नातिन सुलेखा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि, जख्मी बाइक सवार बसमन बिगहा निवासी खीरू पासवान की गंभीर हालत देखते हुए उसे, विम्स रेफर कर दिया गया।

महिला, नातिन के साथ गांव लौट रही थी। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में बाइक ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि, नातिन जख्मी हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिर गया था। जिसे जिसे वाहन ने कुचल दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हुई। बाइक जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।