• June 7, 2025 4:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किराएदार के कारण दो मकान हुआ सील, जानें घटना ….

Oct 24, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने अलग-अलग माेहल्लों में शनिवार की रात छापेमारी कर चुलाई शराब के साथ महिला समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके किराए के कमरों को सील कर दिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज मथुरिया मोहल्ला निवासी शोभा देवी और नालंदा कॉलनी निवासी एक युवक है।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला किशोर साव के मकान में किराया का दो कमरा लेकर शराब निर्माण और बिक्री का कार्य करती थी। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मौके से 10 लीटर शराब, निर्माण का उपकरण बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार कर उसके दोनों कमरों को सील कर दिया।

इसी तरह एक धंधेबाज काे नालंदा कॉलनी से 6 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। उसके भी किराए के कमरे को सील कर दिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।