• June 14, 2026 11:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली से जख्मी अधेड़ की मौत….

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में बीते सोमवार को हुई गोलीबारी में अधेड़ उमेश यादव जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत इलाज के दौरान रविवार काे पटना में हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दयानंद यादव को उसके घर से 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर, उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अपने हिस्से की भूमि बेचकर भाइयों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। इसी विवाद में दोनों पक्षों में फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को गोली लगी।
प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद ने बताया कि परिवार ने इलाज के दौरान जख्मी के मौत की सूचना दी है। दर्ज केस में हत्या की धारा लागू की जाएगी। मुख्य आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।