• June 14, 2026 12:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के बाद बोलेरो फूंक पुलिस पर हमला…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत कथराही मोड़ के पास गुरुवार की रात बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों ने खूब हंगामा किया। बोलेरो फूंककर सवारों को पीटा गया। पुलिस पर भी उपदव्रियों ने हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस सवारों को बचाने में सफल हुई।

जख्मी ने बताया कि वे लोग हरनौत के सरथा गांव से जमुई बारात जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। रोड़े खाकर पुलिस ने बारातियों की जान बचाई। पुलिस कार्रवाई में देरी होने पर कई लोग मॉब लिंचिंग के शिकार हो सकते थे।

बाइक सवार कादी बिगहा से मेला देखाकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला व वाहन जलाने के आरोप में 50 अज्ञात व 07 लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।