• February 25, 2026 6:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी ने जान देकर दिखाई बहादूरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 13, 2021

सूरज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में 13 वर्षीया किशोरी ने जान देकर बहादूरी की मिसाल पेश की। पैमार नदी में डूब रही सहेली को बचाने में नंदनी ने जान गंवा दी। जान देकर किशोरी ने सहेली को बचा लिया।

किशोरी चार सहेलियों के नदी में नहा रही थी। दो सहेलियां डूबने लगी। नंदनी दोनों को बचाने का प्रयास करने लगी। उसने किसी तरह सहेलियों को गहराई से निकाल लिया और खुद डूब गई। शोर सुन ग्रामीणों ने नंदिनी को बचाने का प्रयास किया। मगर देर हो चुकी थी। नदी से उसकी लाश मिली।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।