• November 25, 2026 10:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महादान करने वालों को किया जाएगा सम्मानित ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 13, 2021

सद्दाम – 7903735887 

शहीद दिवस के मौके पर 23 मार्च को पूरे देश में रक्तदान शिविर लगाया गया था। इसी कड़ी में अलमीर फाउंडेशन द्वारा बिहारशरीफ में भी शिविर लगाया गया था | जिसमें 156 लोगों ने रक्तदान किया था | रक्तदान करने के मामले में बिहारशरीफ दूसरे नंबर पर आया था | रक्तदान करने वाले लोगों को का हौसला बढ़ाने के लिए अलमीर वेलफेयर फाउंडेशन सम्मानित करेगा। माशूक आलम, तौसीफ अख्तर, आसिफ इकबाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को सोगरा कॉलेज के पास एक सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।