• February 26, 2026 12:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके से हीरे-सोने की ज्वेलरी चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 10, 2021
सूरज - 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत पॉश इलाका प्रोफेसर कॉलनी में शनिवार की रात बदमाशों ने व्यवसायी के घर से हीरे-सोने और चांदी के जेवर की चोर की ली। जिसकी अनुमानित कीमत छह लाख से अधिक है। घटना मंती देवी के किराएदार व्यवसायी प्रशांत कुमार के फ्लैट में हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई।

व्यवसायी ने बताया कि रात करीब तीन बजे आहट होने पर उनकी नींद खुली गई। बदमाश स्टोरवेल खोल चोरी कर रहा था। शोर मचाने पर चोर चहारदीवारी फांदकर फरार हो गया। भागने में चोर के हाथ से एक सोने की चेन गिर गई। बदमाश हीरे-सोने और चांदी की ज्वेलरी ले गया। नगदी की चोरी नहीं हुई। आश्चर्यजनक तो यह है कि दो माह पहले खोई चाबी से स्टोरवेल खोला गया। जिससे गृहस्वामी के जानने वालों पर पुलिस संदेह कर रही है। सुनियोजित योजना के तहत चाबी गायब करने का अंदेशा जताया जा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।