• February 25, 2026 8:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सर्किल इंस्पेक्टर का चालक गिरफ्तार, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 9, 2021

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने शुक्रवार कार्रवाई कर नशे की हालत में हंगामा करते सर्किल इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव के चालक होमगार्ड जवान नरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में नशे की पुष्टि के बाद शराबी जवान को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि शाम में जवान नशे की हालत में सरकारी वाहन लेकर सर्किल इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव को लाने जा रहा था। वरुणतल मोड़ के समीप चालक वाहन खड़ा कर ग्रामीणों को गाली-गलौज करने लगा। होमगार्ड की हरकत से नागरिक भड़क गए और हंगामा करने लगे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया।