• February 25, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रेन से कटकर चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर चाचा-भतीजी की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। बच्ची को गोद में ले चाचा ट्रेन परन सवार हो रहा था। उसी दौरान गाड़ी खुल गई। जिससे दोनों गिरकर ट्रेन से कट गए। युवक परिवार के साथ अपनी चाची के ब्रह्मभोज में शामिल होने वैशाली के जा रहा था। उसी दौरान दुर्घटना हुई।

मृतका वैशाली के महनार निवासी बैजू शाह की 7 वर्षीया पुत्री सुरुचि कुमारी और स्व. बंगाली शाह का 25 वर्षीय पुत्र वासुकी शाह है। युवक की मौत विम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। वासुकी अपने परिवार के साथ शहर के बिचली खंदकपर किराया पर रहकर फेरी का काम करता था। घटना के बाद स्टेशन पर परिवार की दहाड़ गूंज रही थी।

रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हादसा हुआ। सिर में चोट लगने से बच्ची की मौके पर जान चली गई थी। रेल पुलिस जख्मी युवक को विम्स ले गई। जहां उसे मृत घोषित किया गया। राजा कुआं स्थित संत बाबा के आश्रम में पूजा-पाठ को लेकर इन दिनों यात्रियों की भीड़ ज्यादा है।