• February 25, 2026 9:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके से शराब के साथ तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2021

 सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने पक्की तालाब मोहल्ले में छापेमारी कर 20 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज गगनदीवान निवासी कयामुद्दीन है। इसी तरह दीपनगर थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग गांव में छापेमारी कर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।

नवीनगर से 35 लीटर चुलाई शराब के साथ सुबोध कुमार उर्फ सुदामा और उमेद नगर से फरार चल रहे धंधेबाज बिरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि धंधेबाजों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।