• June 7, 2025 4:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाणक्या कांवेंट के बच्चों ने लिया पौधारोपण व उसकी रक्षा का शपथ…

Oct 2, 2021

राजा – 7903735887 

नूरसराय के तियारी-केवई गांव में शनिवार को मिशन हरियाली द्वारा 325 स्कूली बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया। बच्चों को अमरूद, महोगनी व जामुन के पौधे दिए गए। बच्चों को पौधा रोपण व उसकी रक्षा की शपथ दिलाई गई।

निदेशक जागृत भानू प्रकाश बताया बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधों से फल, छांव, लकड़ियां के साथ ऑक्सीजन मिलता है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई। लगातार पेड़ों की कटाई होने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिसे पौधारोपण कर पाटा जा सकता है।

इस मौके पर एचएम शंभू शरण, महेंद्र कुमार सिन्हा, कुमारी, सिमरन भारती, मनीष कुमार समेत अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद थे।