• February 25, 2026 3:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गुरुजी की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फट जाने का मामला सामने आया है। जख्मी सातवीं कक्षा का छात्र है। भंडार कोना निवासी सुरेश कुमार ने शनिवार को केस का आवेदन थाना में दिया।
आरोपों में पिता ने बताया है कि उनका पुत्र सतीश कुमार सनबीम सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को शिक्षक ऋषि कुमार ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद वह स्कूल में घंटों तक दर्द से तड़पता रहा। निदेशक ने पिटाई की सूचना उन्हें नहीं दी। न ही बच्चे का इलाज कराया गया। पिटाई से उनके पुत्र के कान का पर्दा फट गया है।
निदेशक धीरज कुमार ने बताया कि छात्र पूर्व से जख्मी था। फीस मांगने पर झूठा आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।