• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: पदाधिकारियों की लगी क्लास, लापरवाही पर गाज…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

राज – 7903735887 

चायत चुनाव के मद्देनजर बिहार थाना परिसर में शनिवार को सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित किया। बैठक में बिहार, सोहसराय और लहेरी थाना के 125 पदाधिकारी शामिल हुए।

डीएसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव भयमुक्त माहौल में संपन्न होगा। इसकी तेयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। एसपी के निर्देश पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिया गया। चुनाव आचार संहिता के साथ कोविड गाइडलान का पालन भी अनिवार्य है। चिंह्ति बदमाशों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कार्य में लापरवाही बरतने पर पदाधिकारी पर गाज गिर सकती है।