• June 13, 2026 11:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब के साथ मां-बेटा गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात पहाड़पुर मोहल्ला में कार्रवाई कर 31 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज बब्लू कुमार और उसकी मां सावित्री देवी है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मां-बेटा घर में शराब बिक्री करता था। छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो रहा था। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। घर की तलाशी लेने पर बोरे से 31 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। महिला शराब छिपने का प्रयास कर रही थी। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया।