• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्यारोपी माफिया गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2021

राज – 7903735887 

पुलिस ने दो हत्याकांडों में संलिप्त दो हत्यारोपियों को लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के गांधीनगर से शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक अर्द्ध ऑटोमेटिक देसी पिस्टल, 2 कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुआ। बदमाश माफिया गिरोह चला रहा था। गिरफ्तार हत्यारोपियों में सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी पप्पू प्रसाद का सरगना पुत्र हर्षकांत उर्फ हर्ष माफिया और इसी थाना क्षेत्र के बलवाचक निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र आदित्य राज उर्फ गुरु माफिया शामिल है।

बदमाशों ने 27 अगस्त को लहेरी के शिवपुरी में मुरारपुर निवासी संजय कुमार उर्फ छोटे की गोली मार हत्या की थी। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर कई केस दर्ज है। हर्षकांत, कुंदन डोम की हत्या में शामिल था। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दारोगा राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आपसी वर्चस्व में संजय की हत्या की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हर्षकांत, कुंदन डोम की हत्या में शामिल था। इसी तरह आदित्य राज ने हथियार के बल पर अपहरण कर फिरौती की वसूली की थी। बदमाश माफिया गिरोह चला रहा था। दोनों बदमाशों पर लहेरी व एससीएसटी थाना में सात केस दर्ज है।