• June 14, 2026 12:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: चंडी में 10 और नूरसराय में 11 मुखिया को मिली मात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 17, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

पंचायत चुनाव के सातवें चरण के मतगणना कार्य बुधवार को नालंदा कॉलेज में संपन्न हुआ। वोटरों ने चंडी प्रखंड के दस और नूरसराय के 11 मुखिया को बदल दिया। नूरासराय में 17 में 11 नए प्रत्याशी मुखिया बनें। इसी तरह चंडी में 13 में 10 नए प्रत्याशी जीत दर्ज की।

नूरसराय पंचायत के रामकृष्ण प्रसाद, अंधना के नीलम देवी, बाराखुर्द के शोभा देवी, डोइया के रवि राम, चंडासी से अनु सिंह, पपरनौसा से अमरेंद्र कुमार अपनी सीट बचाने में सफल रहे। शेष 11 पंचायतों में नये चेहरे का कब्जा हुआ। वहीं पपरनौसा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार पांचवीं बार विजयी हुए। नदिऔना पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेणु देवी को इस बार मात्र 49 वोट ही प्राप्त हुआ।

दरुआरा पंचायत से सोनू सुल्तान सबसे अधिक मत 1227 से मुखिया निर्वाचित हुए। वहीं नीरपुर पंचायत में कांटो की टक्कर में मात्र 30 वोट से दिवंगत मुखिया शिवेंद्र कुमार के भाई अश्विनी कुमार वर्मा विजयी हुए।

इसी तरह चंडी प्रखंड में तुलसीगढ़ पंचायत से निवर्तमान मुखिया मणिकांत मनीष अपनी सीट बचाने में कामयाब रहें। मतदाताओं ने उन्हें वोट देकर दोबारा विश्वास जताया। रुखाई पंचायत से पिछले तीन बार से मुखिया पद पर काबिज अंजली देवी इस बार हार का सामना करना पड़ा। इस बार पूर्व मुखिया के पत्नी चंचला देवी ने जीत हासिल किया। हसनी पंचायत से निवर्तमान प्रमुख निर्मला देवी अपनी सीट गवां दी।

हसनी पंचायत से दिव्यांग पिंकी देवी विजयी हुईं। महकार पंचायत दक्षिणी से अनिल कुमार पंचायत समिति पद पर दूसरी बार काबिज हुआ। माधोपुर पंचायत से रेशमी देवी, गंगौरा पंचायत के दक्षिणी भाग सीट से दयानंद प्रसाद अपना सीट बचाने में कामयाव रहा। महकार पंचयात के उतरी से कुमार सोनू, रुखाई पंचयात के दक्षिणी भाग से गौतम कुमार व उतरी अमरौरा से निशा कुमारी व दक्षिणी भाग से पुष्पा कुमारी जीत हासिल की। चंडी पूर्वी से जिप सदस्य निरंजन कुमार सीट बचाने में सफल रहे।