• June 13, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन में युवक ने लहराया पिस्टल, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2021

सूरज – 7903735887 

नालंदा में आए दिनों बदमाशों का हथियार लिए वीडियो वायरल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके पूर्व भी मानपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हथियार लिए बदमाशों का वीडियो वायरल हुआ था। ताजा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है जहां दो गुटों में विवाद के बाद बस्ती गांव निवासी नक्कू यादव अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि नक्कू यादव का अपने चचेरे भाई भूषण यादव से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार के दिन लॉकडाउन के बावजूद खेत नापी की प्रक्रिया चल रही थी उसी विवाद में नक्कू यादव हथियार लेकर अपने चचेरे भाई को डराने धमकाने की कोशिश करने लगा। वीडियो बुधवार के दिन का बताया जा रहा है जिसमें नक्कू यादव हथियार लिए हुए दिखाई दे रहा है। अस्थावां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि कर ली गई है। वीडियो थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है एवं आरोपी नक्कू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा बदमाश को पकड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आरोपी घर से फरार है।