• April 18, 2026 6:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राइफल संग युवक गिरफ्तार, जानें कार्रवाई..

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2026

राज की रिपोर्ट 

वेना थाना पुलिस ने बंगोरिया गांव में छापेमारी कर घर से मिनी राइफल बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश बंगोरिया निवासी जोगिंदर चौहान का पुत्र अक्षय कुमार है।

डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि देर शाम स्टेशन चौक के पास तीन युवक टहल रहा था। गश्ती पुलिस के पहुंचने पर तीनों भागने लगा। जिसमें एक युवक अक्षय कुमार को पकड़ा गया। उसके मोबाइल में मिनी राइफल की फोटो थी। कड़ाई से पूछने पर उसने खुलासा किया कि हिथयार उसके घर में है। जिसके बाद पुलिस छापेमारी की। फरार की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।