• April 18, 2026 7:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – डोली निकलने के पहले घर से निकली दुल्हन की चाची की अर्थी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव के पास गुरुवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका रसलपुर गांव निवासी बिरजू बिंद की पत्नी राजमंती देवी हैं। शुक्रवार को महिला की भतीजी की बारात आने वाली थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। इस कारण उसे टाला नहीं गया। दोनों पक्षों में मंदिर में शादी रचाने का निर्णय लिया। भतीजी की डोली निकलने के पहले घर से चाची की अर्थी निकली।

परिजनों ने बताया कि महिला मार्केटिंग करने निकली थी। ई-रिक्शा से उतरने के बाद बाइक उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे महिला जख्मी हो गई। जख्मी की मौत विम्स में हो गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। बाइक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।