• August 31, 2026 10:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अम्बेर मोड़ से दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें सुंदरियों की करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2021

आशीष – 7903735887 

बिहार थाना के अम्बेर चौक के पासप मंगलवार को कोर्ट कर्मी की जेब से रुपया निकालते दो महिला चोरों को नागरिकों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार महिला सिलाव निवासी अंजू देवी और नूरसराय निवासी मंजू देवी है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कोर्ट के परिचारी 10 हजार रुपया जमा करने बैंक जा रहे थे। उसी दौरान महिलाएं उनकी जेब से रुपया निकाल ली। राहगीरों ने महिला चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी महिलाओं के पास से रुपया बरामद कर लिया गया।