• November 10, 2026 10:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  शराब से भरी ट्रक जप्त , एक गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Nov 10, 2026

राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट – 

उत्पाद विभाग की टीम ने राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ट्रक पर लोड 3200 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब भूसा के बोरो के नीचे छिपाई गई थी। छापेमारी मंगलवार को डीटीओ कार्यालय के समीप एनएच-20 पर की गई। खेप झारखंड से बिहारशरीफ के रास्ते पटना ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार चालक हरियाणा निवासी पवन कुमार है।
उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि मद्य निषेध व राज्य स्वापक की सूचना पर संयुक्त छापेमारी की गई। मिनी ट्रक की जांच करने पर उसमें 40 बोरा भूसा लोड मिला। भूसा की बोरी हटाने पर उसके नीचे शराब का कार्टन था। कुल 395 कार्टन शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में बिहारशरीफ उत्पाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीतीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।