• November 9, 2026 9:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – 5 की मौत: टोटका कर बच्चे की जान लेने के संदेह में युवक की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Nov 9, 2026

राज की रिपोर्ट –

सरमेरा थाना क्षेत्र के परनावां गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक नरेश मांझी के 36 वर्षीय पुत्र समंटू मांझी हैं। पुलिस ने आरोपित जवाहर मांझी को गिरफ्तार कर लिया। जादू-टोना के संदेह में आरोपित ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि आरोपित की भाभी के प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो जाती थी। अंधविश्वासी आरोपित को लगता था कि समंटू जादू-टोना कर बच्चों को मार रहा है। इस कारण आरोपित समंटू को दुश्मन समझता था। इसी कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपित ने अंधविश्वास में हत्या करने की बात कबूेल की। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

युवक की मौत

खुदागंज थाना क्षेत्र के इसलामपुर खुदागंज मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर मे एक युवक का मौत हो गई। जबके, दुसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पनहर गांव के पुरानी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर मे खुदागंज निवासी सुमीत कुमार की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार घनी विहार निवासी अजय कुमार जख्मी हो गया। दोनों बाइकों को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

करंट से बुजुर्ग की मौत

हिलसा थाना क्षेत्र के रेड़ी गांव में खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर करंट से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र समेत दो लोग करंट से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। मृतक रेडी गांव निवासी स्व. श्रीपति सिंह के 68 वर्षीय पुत्र केसरी प्रसाद हैं। थानाध्यक्ष चन्द्रभानु ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमरे में मिली 12वीं के छात्र की लाश

लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोल्ला में शनिवार की रात संदिग्ध हालत में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। 17 वर्षीय किशोर किराया पर रहकर पढ़ाई करता था। उसकी लाश सीलिंग फैन के सहारे लटकी थी। रविवार की सुबह शव मिलने से मौत का खुलासा हुआ। कमरे से छात्र का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। मोबाइल में व्हाट्सएप चैट डिलीट है। मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी है। मृतक पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के पीर बढ़ौना गांव निवासी संजीवन चौधरी का पुत्र अंकित कुमार है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बातया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट डिलीट है। इसकी जांच की जा रही है।

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात करने के बाद पति ने दी जान

 

नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव में शनिवार शाम 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले वह पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत किया था। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी को मायके से बुला रहा था। लौटने से इंकार करने से आहत पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। मृतक राजेंद्र यादव के पुत्र विक्रम कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो साल पहले उसकी शादी नवादा जिला के रजौली निवासी प्रीति कुमारी से हुई है। वह एक साल के बच्चे का पिता था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।