• November 3, 2026 10:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खाद गोदाम और बालू के ढेर से मिली शराब खेप…

ByReporter Pranay Raj

Nov 3, 2026

राहुल रंजन उर्फ  डुग्गी की रिपोर्ट – 

हिलसा उत्पाद थाना की पुलिस ने सोमवार को चंडी थाना क्षेत्र  के नरसंडा गांव में छापेमारी कर खाद गोदाम से 55 कार्टन विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद किया। मौके से धंधेबाज नवीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 8 लाख से अधिक बताई जा रही है।

हिलसा उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। चंडी के नरसंडा गांव जाने वाली मार्ग किना सजना कृषि केंद्र नामक खाद गोदाम से शराब खेप बरामद हुई। तलाशी के दौरान गोदाम के अंदर बने स्टील और शीशे से निर्मित केबिन से खेप मिली। गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

 

इसी तरह पावापुरी सहायक थाना की पुलिस ने बकरा गांव में छापेमारी कर बालू के ढेर से 50 लीटर अंग्रेजी शराब किया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में बिक्री के लिए शराब लाई गई है। जिस के बाद पुलिस छापेमारी के लिए बकरा गांव पहुंची। रामदास केवट के पुत्र पल्लू केवट के घर के समीप बालू के ढेर में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। धंधेबाज पल्लू केवट मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।