• November 1, 2026 9:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर डांसर के साथ किया हैवानियत, 4 गिरफ़्तार …

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2026

राज की रिपोर्ट – 

लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर बुलाई गई आर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की रात हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपों में युवती ने बताया है कि शिवपुरी मोहल्ला स्थित एक मकान में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। आयोजन के लिए दलाल के माध्यम से दो डांसर युवतियों को बुलाया गया था। पार्टी में आठ युवक मौजूद थे।पार्टी के दौरान दो युवकों ने एक डांसर के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि अन्य युवकों पर सहयोग करने का आरोप है।

पीड़िता द्वारा सूचना दिए जाने के बाद लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे से कई नमूने एकत्र किए हैं।
सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि इस घटना में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों पर मुख्य आरोप है, जबकि अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर, घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवतियां एक युवक की पिटाई करती दिख रही हैं। चर्चा है कि यह वीडियो इसी मामले से जुड़ा है, हालांकि पुलिस ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।