• August 25, 2026 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी को निकाल रचा ली दूसरी शादी, कारण हैरान करने वाला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 25, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

रहुई थाना अंतर्गत मंदिलपुर गावं में पत्नी को घर से निकालकर पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। दूसरी शादी की भनक लगने पर पहली पत्नी मायके के परिजनों के साथ पहुंचीं तो उनके साथ बेहरमी से मारपीट की गई। पहले किचन में बंदकर सभी को पीटा गया। फिर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर। मारपीट में पहली पत्नी समेत परिवार के सात सदस्य जख्मी हो गए। सभी का इलाज रहुई अस्पताल में कराया गया। घटना का कारण हैरान करने वाला है। महिला ने लगातार तीन बेटियों को जन्म दिया था। इसी कारण पति ने दूसरी शादी रचाई। तीन बेटियों के अलावा पीड़िता को एक पुत्र भी है।

पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि उन्हें तीन बेटियां और एक पुत्र है। तीन बेटियों को जन्म देने पर पति प्रताड़ित करने लगा। घर से निकालकर पति ने दूसरी शादी रचा ली। मायके के परिजनों के साथ वह दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची तो मारपीट की गई। उनका मायके नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।