राज की रिपोर्ट
चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव में अज्ञात चारों ने इंजीनियर संजय कुमार सिंह के ताला लगे घर से हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी परिवार के साथ देवघर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाश सोने की चेन व दस हजार नगदी ले गया।
ग्रामीणों ने काॅल कर उन्हें बताया कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा है। जिसके बाद वह देवघर से लौंटें। कमरे में सामान बिखरा था। स्टोवेल व बक्सा तोड़कर बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना में जांच में जुट गई है।

