• August 31, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी समारोह में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का अंदेशा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2021

राज – 7903735887 

औंगारी थाना अंतर्गत औंगारी गांव में शादी समारोह में शामिल युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को हत्या बता रही है। युवक की लाश गांव से कुछ दूरी पर मिली। समीप के पेड़ में रस्सी बंधा था व सल्फास का टैबलेट गिरा था। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने घटना को खुदकुशी साबित करने का प्रयास किया। मृतक स्थानीय अरुण प्रसाद साव का 24 वर्षीय व्यावसायी पुत्र अमन कुमार है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
मृतक के पिता ने बताया कि नरेश मिस्त्री के बेटी की बारात आई थी। अमन जयमाला के दौरान उन्हें रात दो बजे मिला। इसके बाद वह नहीं दिखा। सुबह में उसकी लाश मिली।
प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र मांझी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना साजिश के तहत हत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। परिजन के लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।