• April 18, 2026 10:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -पद्म्श्री कलीम आज़िज की स्मृति में 16 को राजगीर में जुटेंगे प्रदेश भर के कवि व शायर….

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2020

राज की रिपोर्ट – 9334160742 

शंखनाद, साहित्यिक मंडली नालंदा की ओर से पद्म्श्री कलीम आज़िज की स्मृति में 16 फरवरी 2020 को वसंत साहित्यिक उत्सव 2020 सह पांचवीं साहित्य विरासत यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राजगीर के रत्नागिरी पर कलीम आज़िज की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के आयोजन के साथ कवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सद्धर्मपुण्डरीक स्तूप ( विश्व शांति स्तूप) राजगीर में समय 10 बजे पूर्वाह्न में होगा। शंखनाद नालंदा, साहित्यिक मण्डली के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत सिंह व सचिव राकेश बिहारी शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह इस साल भी साहित्यकारों व कवियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबोध कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, नसर उद्दीन बलखी, चन्द्र उदय कुमार मुन्ना, परशुराम कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, रजनीश कुमार मौर्य, डॉक्टर धमेंद्र कुमार सहित प्रदेश के नामचीन समाजसेवी एवं हस्ती शामिल होंगे।