• August 19, 2026 10:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – के.के. यूनिवर्सिटी के छात्रावास में सहरसा की छात्रा की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

दीपनगर थाना अंतर्गत बेरौटी स्थित के.के. यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बुधवार को एक छात्रा की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को फांसी लगाकर खुदकुशी बता रही है। मृतका सहरसा जिला निवासी रामू रजक की 22 वर्षीया पुत्री महक कुमारी बीएससी कृषि की तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

भाई श्रवण कुमार ने मोबाइल पर बताया कि 2024 में बहन का बीएससी एग्रीकल्चर में नामांकन कराया था। वह मिलनसार व खुशमिजाज थी। एक माह पहले वह दादा के श्राद्धकर्म में गांव आई थी। फिर दस दिन पहले कॉलेज चली गई। उसकी मौत कैसे और किस कारण हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। पुलिस जांच से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनसे पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्यों के नमूने एकत्र कर उसे जांच के लिए ले गई।