• April 19, 2026 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जनप्रतिनिधि के देवर ने मार दी युवक को गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 16, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव में रविवार को बदमाश ने आंगनबाड़ी सहायिका के पुत्र को गोली मार दी। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। जख्मी स्व. गोविंद राम के पुत्र ललित राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली विवाद में घटना का आरोप मुखिया आशा देवी के देवर गौतम ठाकुर पर लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक में दोस्ती थी। कुछ दिन पहले किसी बात को ले मनमुटाव हो गया था। ताड़ी पीने के दौरान मुखिया के देवर ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि जख्मी से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।