• April 19, 2026 4:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने बंधकों को मुक्त करा ठगों को किया गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Aug 8, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने रविवार को इलाके में कार्रवाई कर बंधक बने युवकों को मुक्त कराते हुए 3 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में यूपी के कोराव निवासी विकास कुमार, सीतामढ़ी निवासी जयचंद कुमार और यूपी निवासी संजय कुमार शामिल है। बदमाश विभिन्न कंपनियों में नौकरी का झांसा दे युवकों को बुला उनसे ठगी करते थे। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित जब रुपया वापस मांगते तो बदमाश उन्हें बंधक बना पीटता था।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बदमाश कुछ युवक को बंधक बनाए है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर युवकों काे मुक्त कराया। मौके से तीन ठगों को पकड़ा गया। बदमाश नौकरी का झांसा दे युवकों को बुला ठगी किया। रुपया वापस मांगने पर पीड़ितों को बंधक बना लिया गया। वैशाली निवासी दीक्षित कुमार समेत अन्य को मुक्त कराया गया।