• October 26, 2026 10:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – नूरसराय लूटकांड का खुलासा, 48 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई  

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2026

राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट – 

थाना क्षेत्र के दरुआरा मोड़ के पास हुई लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित  दरुआरा गांव निवासी मुकेश यादव है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया 24 अक्टूबर को दरुआरा मोड़ के समीप लूट की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।  शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।