• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेताजी…

ByReporter Pranay Raj

Jan 23, 2021

राज – 7903735887

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, “आजाद हिन्द फ़ौज” के संस्थापक, युवाओं में स्वाधीनता के लिए जोश भरने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उन्हें शिद्दत से याद किया। किसान कॉलेज परिसर में समारोह आयोजित कर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

इस मौके पर किसान कॉलेज के प्राचार्य मणिकांत प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, संगीता देवी, विद्यार्थी परिषद के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय संयोजक सज्जन कुमार, विभाग प्रमुख गोपाल कुमा,र जिला संयोजक गुलशन कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार, ललन कुमार, रोशन गोपाल, नीतीश कुमार, रोशन कुमार, कुंदन कुमार, सुशांत कुमार, एनसीसी कैडेट पिंटू कुमार, गोपाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।