• August 31, 2026 11:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या कर फरार चल रहा कुख्यात शूटर नालंदा से गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Mar 18, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

बिहार थाना पुलिस के सहयोग से मरांची थाना पुलिस ने कुख्यात शूटर कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार बदमाश अंनत सिंह का शूटर बताया जा रहा है । मरांची थाना के दारोगा ने बताया कि पिछले 22 सितम्बर 19 की रात्रि में कन्हैया और उसके 5 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदार मुन्नी लाल को शराब पिलाने के बाद हत्या कर शव को इसी थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा में फेंक दिया था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि राजनीति साजिश के तहत बादमाशों ने मुन्नी की हत्या की थी । हत्या के बाद से शूटर कन्हैया फरार चल रहा था । आज दोपहर में बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जब इसे संदिग्घ हालत में देखा तो हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कर फरार होने की बात कबूल की इसके बाद उन्होंने मरांची थाना पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मरांची थाना पुलिस पहुँचकर उसे गिरफ्तार किया। पूर्व में उसके अन्य साथी गिरफ्तार हो चुके है ।नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गश्ती पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद संदिग्ध के हत्यारोपी होने का खुलासा हुआ। कन्हैया पर पटना जिला के अन्य थानों में हत्या, लूट व डाका का केस दर्ज है।