• August 29, 2026 11:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक को लव करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने ले ली जान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 23, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर ट्रैक्टर चालक युवक की हत्या कर दी। घटना गुरुवार की रात हुई। शुक्रवार की सुबह किसान खेत की ओर गए तो उनकी नजर पंप हाउंस में छिपाई लाश पर गई। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। मृतक बिंद निवासी नवीन राउत का 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ईंट भट्‌ठा पर ट्रैक्टर चलाता था।पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजन प्रेम-प्रसंग में वारदात का अंदेशा जता रहे हैं।


घटना के बाद गांव में परिवार की चीत्कार गूंज रही थी। मृतक को दो बहन और दो भाई है। ट्रैक्टर चलाकर वह परिवार के भरण पोषण में सहयोग कर रहा था। इसी माह युवक की शादी थी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दाह संस्कार के बाद परिजन एफआईआर का आवेदन देंगे। पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।