• April 18, 2026 6:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमादार व दो चौकीदार सस्पेंड, जाने कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2023

राज – 7903735887 

सिलाव थाना के जमादार शशिभूषण पासवान, चौकीदार दीपक कुमार और बुंदेला पासवान को एसपी अशोक मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया है। पूर्व मुखिया पति सुधीर कुमार ने तीनों पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच राजगीर इंस्पेक्टर अरुण कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की। तीनों पर केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

पूर्व मुखिया पति ने बताया कि वह बाजार से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान जमादार व दो चौकीदार बिना कारण डंडे से उनकी पिटाई करने लगे। वे नशे में थे। एसपी ने बताया कि जमदार व दोनों चौकीदार को सस्पेंड कर, उन पर केस दर्ज किया गया है।